{"_id":"68a3634dba2209d96c06237b","slug":"baba-jumps-into-tank-to-save-innocent-child-and-dies-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मासूम को बचाने के लिए टैंक में कूदे बाबा...नातिनी की बची जान, बुजुर्ग की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मासूम को बचाने के लिए टैंक में कूदे बाबा...नातिनी की बची जान, बुजुर्ग की माैत
Mon, 18 Aug 2025 11:01 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:01 PM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में नातिनी को डूबता देख बाबा टैंक में कूद गए। मासूम को बचा लिया, लेकिन बाबा की जान नहीं बच सकी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां 62 वर्षीय हरिओम शर्मा अपनी 8 वर्षीय नातिनी को बचाने के लिए जान की बाजी लगाकर टैंक में कूद गए। हादसे में बच्ची की जान तो बच गई लेकिन हरिओम टैंक में डूब गए।
हरिओम शर्मा बीते 32 वर्षों से गोवर्धन थाने में स्थित हनुमान मंदिर में सेवा कर रहे थे। सोमवार को दोपहर जब घर पहुंचे तो देखा कि उनकी नातिनी पूर्णिमा खेलते-खेलते घर में बने पानी के टैंक में गिर गई है।
बच्ची को डूबता देख उन्होंने बिना देर किए टैंक में छलांग लगा दी। उन्होंने बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद बाहर नहीं निकल सके। परिवार और पड़ोसियों की मदद से जब तक उन्हें बाहर निकाला उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी, हरिओम ने दादा का फर्ज निभा दिया।