{"_id":"5c4c94acbdec224cb044da85","slug":"b-tech-student-suicide-in-gla-university-at-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीटेक का छात्र फांसी पर झूला, छात्रों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीटेक का छात्र फांसी पर झूला, छात्रों में दहशत
Sun, 27 Jan 2019 08:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Jan 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
कैदी ने फांसी लगाकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में शनिवार की देर शाम एक विश्वविद्यालय के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी छात्रों के दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो खिड़की से झांकने पर सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में सीएस ब्रांच से बीटेक कर रहे सेकेंड इयर के छात्र गगन ने हॉस्टल के ए ब्लॉक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हॉस्टल के कमरे का दरवाजा तोड़ कर छात्र के शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
मृतक के साथियों ने बताया कि गगन अलीगढ़ का रहने वाला है। ज्ञात हो कि 15 दिन पूर्व भी इसी विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने आत्महत्या की थी जिसके बाद यह दूसरी घटना है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर छानबीन में जुट गई है। वृंदावन कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।