मथुरा में आयुष्मान की शुरुआत, इन अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान योजना देश भर के साथ रविवार को मथुरा में भी शुरू हो गई। नयति हास्पिटल समेत मथुरा के दस अस्पतालों को इससे जोड़ा गया है। जहां योजना के लाभार्थियों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। रविवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में इसका शुभारंभ किया।
आयुष्मान के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। चिकित्सालय में बने क्योस्क कक्ष का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री के सान्निध्य में महिला रेनू ने किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा की यह भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य लाभ योजना है। इससे निर्धन एवं असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
इस दौरान डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, सीएमओ डॉ. शेर सिंह, सीएमएस केके गुप्ता, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. पीयूष चौबे, डॉ. नंदिता सिंह, डॉ. एसके जैन, अनिल पारीक, शुभम कुशवाह, अनूप शर्मा, भरत सिंह, धीरेंद्र कुमार, पार्षद वैभव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
इन्हें मिले गोल्डन कार्ड
योजना के लाभार्थी किरन, नूरबानो, मंजू, मुकेश, मनीषा और सावित्री को सर्वप्रथम कार्ड जारी किए गए।
इन अस्पतालों में मिलेगा योजना का लाभ
- जिला चिकित्सालय मथुरा, जिला महिला चिकित्सालय, जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन, नयति मल्टी सुपरस्पेशलिटी, हास्पिटल मथुरा, केडी मेडीकल कॉलेज हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, डॉ. शीला शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, गोपीकृष्ण हास्पिटल, सिटी सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल, वीएचआरसी डॉ. शॉर्फ आईकेयर इंस्टीट्यूट वृंदावन और ब्रज हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर, वृंदावन शामिल हैं।
नहीं पहुंचीं सांसद और विधायक
कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी के साथ जनपद के सभी विधायकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन ऊर्जा मंत्री के अलावा कोई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।