फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   "Ayodhya is ours; now it is Mathura's turn"

Mathura News: अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
"Ayodhya is ours; now it is Mathura's turn"
रजत ​शिला का पूजन करते हुए सुतीक्ष्णदास महाराज और अन्य। 
वृंदावन। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में शिला पूजन के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के संकल्प को लेकर रजत संकल्प शिला पहली बार विशेष रथ से श्रीधाम वृंदावन पहुंची। इसका ‘अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है’ के उद्घोष के साथ सुदामा कुटी में नाभा पीठाधीश्वर जगद्गुरु सुतीक्ष्णदास महाराज के सानिध्य में संतों ने विधि-विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

नाभा पीठाधीश्वर जगद्गुरु ने कहा कि अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का सपना साकार होते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुदामा कुटी का यह परम सौभाग्य है कि गुरुदेव की कृपा से ब्रजभूमि में सबसे पहले रजत संकल्प शिला पहुंची और संतों की उपस्थिति में इसका पूजन संपन्न हुआ। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण में हिंदू पक्ष के पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि न्यायालय का निर्णय मंदिर के पक्ष में आने के बाद संतों के आशीर्वाद से इसी रजत शिला का उपयोग मंदिर निर्माण में प्रथम शिला के रूप में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संकल्प शिला का सहस्त्रधारा अभिषेक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शिला पूजन यात्रा के प्रभारी एवं संयोजक राजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या के बाद अब ब्रजभूमि में संतों के सानिध्य में रजत संकल्प शिला पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में समूचे ब्रजमंडल के विभिन्न मंदिरों में भी संकल्प शिला पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आचार्य अनिल कृष्ण शास्त्री और महंत रामदास महाराज ने कहा कि धर्म की जीत होगी और अयोध्या की तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारीलाल वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, जयराम शर्मा, कान्हा कौशिक, सुखराम सिंह, कमल बाबा, महेश दास, परमानंद गिरि और कैलाश महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed