{"_id":"6988eaff4005ae57a004bd0b","slug":"award-received-for-showcasing-talent-in-roller-skating-mathura-news-c-369-1-mt11002-142258-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोलर स्केटिंग में हुनर दिखाकर पुरस्कार पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोलर स्केटिंग में हुनर दिखाकर पुरस्कार पाया
विज्ञापन
मथुरा। जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को द मिलेनियम स्कूल में किया गया। वृंदावन रोलर स्केटिंग एकेडमी द्वाराआयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ आगरा मंडल कोऑर्डिनेटर अजय वर्मा तथा जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 30 विद्यालयों के 225 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कन्हैया गुर्जर ने विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। चयनित खिलाड़ियों की टीम आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान छत्रपाल सिंह, राकेश सैनी, अभिषेक सिंह, शिवम ठाकुर, लकी, ऋषभ, देवेश यादव, विपिन कुमार, पवन कुमार व सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
प्रतियोगिता एडजेस्टेबल स्केट्स क्वाड, इनलाइन टॉयज और प्रोफेशनल स्केट्स सहित 4 श्रेणियों में आयोजित की गई। 6 से 8 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में पाखी वर्मा प्रथम, अरूही गुप्ता द्वितीय तथा आराधिका तृतीय रहीं। बालक वर्ग में लक्ष्य शर्मा प्रथम, दक्ष कुमार द्वितीय और कृष्णा चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। टॉय कैटेगरी में विहान यादव प्रथम, राघव गुप्ता द्वितीय और मयंक चाहर तृतीय स्थान पर रहे। 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में समृद्धि शर्मा प्रथम, मिस्टी शर्मा द्वितीय और वानी अग्रवाल तृतीय रहीं, वहीं बालक वर्ग में लावेश शर्मा प्रथम, दर्श कुमार द्वितीय और कृष्ण चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में आशया प्रथम, हंसूजा अग्रवाल द्वितीय और अभाव ठाकुर तृतीय रहीं, जबकि बालक वर्ग में वश मिश्रा प्रथम, पार्थ अग्रवाल द्वितीय और युवराज गोयल तृतीय स्थान पर रहे।