फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Award

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ब्लाक प्रमुख सुमन को सम्मानित

Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Award
नौहझील (मथुरा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लाक प्रमुख नौहझील सुमन चौधरी को सम्मानित करेंगे। क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए नौहझील क्षेत्र पंचायत का चयन किया गया है। प्रदेश में स्वच्छता, विकास, पेयजल, सामाजिक कार्य, चिकित्सा सहित 38 मानकों पर कई एजेंसियों द्वारा सर्वे कराने के बाद नौहझील क्षेत्र पंचायत का चयन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर के पहले सप्ताह में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुमन चौधरी को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राजेश चौधरी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण के तहत क्षेत्र पंचायत नौहझील को 25 लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। क्षेत्र पंचायत नौहझील के विकास के लिए गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मनोहर पर्रिकर ने 5.25 करोड़ रुपये तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 20 करोड़ रुपये देकर क्षेत्र पंचायत नौहझील को मजबूत किया है। इससे ब्लाक के 14 गांवों में मीठे पानी की समुचित व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

मांट विधान सभा के हर गांव में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सोलर लाइटें लगाने का काम क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए हैं। क्षेत्र पंचायत नौहझील के चयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, जिला महामंत्री संजय शर्मा, हुकुम सिंह चौहान, दिनेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, दिलावर प्रधान, बलवीर प्रधान, मनीष जिंदल, दुर्गेश प्रधान, जसवंत सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed