फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Auto

तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को ढोने वालों की तलाश

Thu, 09 Apr 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Auto
मथुरा। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकस में धार्मिक जलसे में शामिल होने वाले जमातियों को शहर में यात्रा कराने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की खोज की जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने टीम का गठन कर दिया है। प्रशासन ने ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को स्वयं ही सामने आने की अपील करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ने मथुरा में कोरोना वायरस के मिले दो पॉजिटिव केस के बाद से ही प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तब्लीगी जमात में शामिल हुए एक युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आए लगभग 36 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर क्वारंटीन में भेज दिया है।
विज्ञापन

लेकिन शामली से आए तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए वे ई-रिक्शा चालक जो इनको मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से दरेसी रोड स्थित अंधी कुइयां, मरकज मस्जिद सुभाष नगर छोड़कर आए एवं उन ऑटो चालकों की खोजबीन शुरू की है, जो इन जमातियों को 20 मार्च को अंधी कुंइयां, मरकज मस्जिद से कस्बा फरह ओल ब्लॉक लेकर गए। प्रशासन का ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों से संपर्क नहीं हो सका है। इसके बाद प्रशासन की टीम इनकी खोजबीन में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने की अपील
तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटोचालक तत्काल स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 0565-2471914,0565-2970373 पर अपनी सूचना देकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा लें।
- डॉ. शेर सिंह, सीएमओ मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed