{"_id":"622e2d59b3fce5293f351139","slug":"auto-driver-dies-in-truck-collision-mathura-news-mtr514532989","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया। मथुरा-राया रोड पर शनिवार रात एक्सप्रेसवे राया कट के पास ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रात करीब 1:30 बजे ऑटो चालक मनोज उर्फ सोनू (30) निवासी अचरू, राया से बरसाना सवारी लेकर गया था। वहां से लौटते समय राया-मथुरा रोड पर एक्सप्रेसवे राया कट के पास तेजी व लापरवाही से चालक ने ट्रक चला कर ऑटो में टक्कर मार दी। इससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उपचार को ले जाने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
मौके का फायदा उठाकर दुर्घटना करने वाला चालक ट्रक सहित भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आ गए। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।