{"_id":"6752aceea686058bec0a3349","slug":"auto-and-e-rickshaw-drivers-blocked-mohali-road-gave-this-reason-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मोहाली रोड पर लगाया जाम, बताई ये वजह...देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मोहाली रोड पर लगाया जाम, बताई ये वजह...देखें वीडियो
Fri, 06 Dec 2024 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:21 PM IST
सार
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने महोली रोड पर जाम लगा दिया। बताया गया है कि यहां हो रहे पुलिया निर्माण की वजह से जाम के हालात रहते हैं। ऐसे में इनको मुख्य मार्ग से दूर कर दिया गया, जिसकी वजह से सवारियां तक नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मोहाली रोड पर लगाया जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में महोली रोड मार्ग पर नया बस स्टैंड के समीप नगर निगम पुलिया का निर्माण करा रही है। इसके कारण रास्ता बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने महोली रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
नया बस स्टैंड से महोली रोड होते हुए सैकड़ों का संख्या में प्रतिदिन वाहनों का आवागमन होता है। नगर निगम के पुलिया निर्माण के कारण रास्ता बंद कर दिया है। अब लोगों को कई किलोमीटर घूम कर आना पड़ रहा है। इसके साथ ही नए बस स्टैंड से महोली रोड होते हुए हाईवे जाने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को भी खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने अपने वाहन खड़े करने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। यदि वह मार्ग पर वाहन खड़े करके सवारी बिठाते हैं तो पुलिसकर्मी चालान काटने के साथ बदसलूकी भी करते हैं।
इसी से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने महोली मार्ग पर जाम लगा दिया। ऑटो चालक रामवीर ने बताया कि हाईवे से लेकर बजरंग चौराहा तक तो मार्ग की चौड़ाई सही है, लेकिन आगे चलकर चौड़ाई कम है। वाहन खड़े करने में उन्हें काफी परेशानी होती है। दुकानदारों और पुलिस अभद्रता करती है। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।