फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Auto and e-rickshaw drivers are arbitrary in traffic.

Mathura News: ट्रैफिक पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Auto and e-rickshaw drivers are arbitrary in traffic.
मथुरा। शहर की यातायात व्यवस्था ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। प्रतिबंधित मार्गों पर धड़ल्ले से प्रवेश कर सवारी भरना, सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े होना और बिना स्टॉप के यात्रियों को उतारना। इन सबने शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा कर दी है।
विज्ञापन




सबसे अधिक परेशानी बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, अस्पताल मार्ग और स्कूल, कॉलेज एरिया में देखने को मिलती है। जहां ई-रिक्शा और ऑटो चालक तय स्टॉप छोड़कर सड़क के बीचों-बीच रुक जाते हैं। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और पैदल चलने वालों को भी फुटपाथ या सुरक्षित जगह न मिलने से मुश्किलें हो जाती हैं। समाजसेवी अमित भारद्वाज बताते हैं कि ट्रैफिक पुलिस की सख्ती सिर्फ कागजों तक सीमित है। नियमित चेकिंग न होने के कारण चालक बेखौफ नियम तोड़ रहे हैं। कई ई-रिक्शा बिना नंबर और बिना रजिस्ट्रेशन के भी दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed