फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   aurangjeb,shri krishan

मथुरा: प्रभु से हुआ प्रेम तो औरंगजेब ने कर दिया बेटी को किले में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
aurangjeb,shri krishan
संशोधित
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::
खास खबर
================
प्रभु से हुआ प्रेम तो औरंगजेब ने कर दिया बेटी को किले में कैद
- १५ फरवरी को जन्मी थी जेबुन्निसा
अरुण अनु
मथुरा। उसकी कजरे की रेख में अप्रितम सौंदर्य की झलक दिखती थी। पायल के घुघरूंओं में जीवन का संगीत और उसकी हर अदा मेें उसे प्रेमी की चितवन नजर आती थी। जब भी वह उस मोहन, मन-मोहन को याद करती उसे सामने दिखते थे। पिता को पुत्री का यह कृष्ण प्रेम रास नहीं आया। नाराज होकर उसे सलीमगढ़ के किले में कैद की सजा दी। यहां वह सदैव के लिए अपने प्रियतम श्रीकृष्ण की बाहों विलीन हो गई।
जी, हां हम बात कर रहे हैं कृष्ण के नाम तक से भी वैर करने वाले औरंगजेब की पहली पुत्री जेबुन्निसा की। जिसे मुगलों की मीरा भी कहा जाता है। १५ फरवरी १६३८ को जन्म लेने वाली कृष्ण की भक्त जेबुन्निसा औरंगजेब की बेगम दिलरस बानो की पहली संतान थी। सुंदर होने के साथ ही वह विद्वान भी थी। उसने तीन वर्ष में कुरान याद कर लिया और सात वर्ष में हाफिजा बन गई।
विज्ञापन

शायरी-गजल लिखना शुरू कर दिया। पिता औरंगजेब से छुपकर मुशायरों में जाने लगी। नाम छिपाकर मख्फी के नाम से लिखना शुरू किया। उसने जिससे प्यार किया उस शायर को पिता ने हाथियों से कुचलवा दिया। वक्त के साथ-साथ कृष्ण भक्ति में लीन हो गई। पिता को यह सब नागवार गुजरने लगा। मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मंदिर जो अपने विराट स्वरूप के चलते आगरा से दिखता था, जेबुन्निसा वहीं से प्रभु को याद करती । बार-बार समझाने के बाद जब पुत्री ने रास्ता नहीं बदला तो उसे दिल्ली के सलीमगढ़ के किले में कैद की सजा दी। किले उसे सिर्फ और सिर्फ प्रभु श्रीकृष्ण का दीदार होने लगा। उसकी सांसों से छंद और शायरी बनकर प्रेम बाहर निकलता रहा। कृष्ण प्रेम के कारण ही उसे मुगलों की मीरा कहा जाने लगा। इसी बीच औरंगजेब ने वर्ष १६६९ में ओरछा राजा वीर बुंदेला द्वारा बनवाए गए विराट कृष्ण मंदिर को तहस-नहस कर डाला। जेबुन्निसा के संबंध में यह वर्णन जदुनाथ सरकार सहित कई इतिहासकारों ने किया है। २६ मई १७०२ में उसने शरीर त्याग दिया। इसके मात्र पांच वर्ष बाद १७०७ औरंगजेब की भी मृत्य हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगजेब की पुत्री जेबुन्निसा भगवान श्रीकृष्ण की भक्त थी। यह औरंगजेब को अच्छा नहीं लगाता था। इस कारण उसने जेबुन्निसा को दिल्ली के सलीमगढ़ के किले में कैद की सजा दी। जेबुन्निसा ने वर्ष १७०२ में कैद खाने में ही शरीर त्याग दिया। इस संबंध में हम श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण के दावे में जदुनाथ सरकार और अन्य कई लेखकों की पुस्तकों को अदालत में पेश करेंगे।
- महेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed