फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Audition of MTV reality show was organized at Mathura's Sanskriti University

संस्कृति यूनिवर्सिटी में हुआ एमटीवी के रियलिटी शो का ऑडिशन 

Fri, 28 Jul 2017 08:06 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
Audition of MTV reality show was organized at Mathura's Sanskriti University
Sanskriti University

संस्कृति विश्वविद्यालय में छात्रों ने अलग अंदाज़ दिखाए कि देखने वालों को मजा आ गया। सभी ने अपने अलग अलग तरह के हुनर और जौहर दिखाए। किसी ने गाना गाया, किसी ने डांस का हुनर दिखाया, किसी ने अपने एक्टिंग स्किल्स के जलवे दिखाए तो किसी ने अपनी हाज़िर जवाबी से सबका दिल जीत लिया। ये मौका था एमटीवी पर जल्द शुरू होने वाले रिएलिटी शो, डेट टू रिमेम्बर, के ऑडीशन का जिसमे प्रतिभागियों ने तरह तरह की प्रस्तुतियां दी। 

विज्ञापन


ऑडिशन के लिए दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, गंगानगर, राजस्थान, जबलपुर, फरीदाबाद, आगरा, कानपुर, मथुरा,छाता, वृन्दावन से कई लड़के-लड़कियां अपनी किस्मत आज़माने आए। ऑडिशन में जज बनकर आए बिग बॉस 10 के प्रतियोगी मनु पंजाबी, नितिभा कौल; यारों का टशन सीरियल की अभिनेत्री माहिरा शर्मा और कॉमेडी नाइट्स बचाओ के बलराज स्याल, का स्वागत समग्र विकास निदेशक डॉ. सुबोध दुबे ने किया।
विज्ञापन


प्रतिभागियों को एमटीवी के रिएलिटी शो ‘डेट टू रिमेम्बर’ के जरिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका संस्कृति विश्वविद्यालय में हो रहे ऑडीशन मिला जिसमें चुने जाने के लिए युवाओं ने अपनी पूरी कोशिश की। प्रतिभागियों ने इसमें तीन राउंड में हिस्सा लिया, जिसमें सबसे पहले राउंड में ये दिखाना था कि वे अपनी डेट को यादगार कैसे बनाएंगे। प्रतिभागियों ने डांस करके, प्रपोज़ करके, गाना गाकर, नाटक बना कर होने वाली डेटिंग की शूटिंग का रिहर्सल कर दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिएलिटी शो ‘डेट टू रिमेम्बर’ में भाग लेने देश के कोने- कोने से प्रतिभागी आए

Audition of MTV reality show was organized at Mathura's Sanskriti University
Sanskriti University

रिएलिटी शो ‘डेट टू रिमेम्बर’ में भाग लेने के लिए देश के कोने कोने से प्रतिभागी आए। इसके विजयी प्रतिभागियों की शूटिंग दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ और देहरादून आदि जगहों पर होगी। इस रिएलिटी शो में होने वाली डेट को मनोरंजक एवं यादगार बनाने के लिए गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को अलग अलग हथकंडे अपनाने होंगे जिससे उन्हें बेहतर समझा जा सके और उन्हें विजेता का ख़िताब मिल सके। इस शो की मेज़बानी मनु पंजाबी और नीतिभा कौल करेंगे, जिन्होंने बिग बॉस 10 में रहकर लोगों की काफी इंटरटेन किया था और अपनी लोकप्रियता के चलते फाइनल राउंड तक भी पहुंचे थे। 

संस्कृति यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. देवेंद्र पाठक , एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो.पीसी छब्बरा ने कार्यक्रम में आए सभी प्रतिभागियों को आभार प्रकट किया। प्रो चांसलर राजेश गुप्ता ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम में ना केवल मथुरा बल्कि दिल्ली, चंडीगढ़, जबलपुर, कानपुर, गंगानगर, राजस्थान जैसे कई बड़े शहरों से प्रतिभागी संस्कृति यूनिवर्सिटी में ऑडीशन के लिए आए थे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि संस्कृति विश्वविद्यालय का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय गतिविधयों से छात्रों को समाज से परिचित कराना है।

कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कार्यक्रम में आए नीतिभा कौल, मनु पंजाबी, बलराज स्याल आदि उपस्थित शो के कलकारों को प्रतिभा खोजने के इस कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने ये भी कहा कि मथुरा की प्रतिभा को उभारने के लिए भविष्य में भी वो इस तरह का आयोजन करते रहेंगे | 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed