फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Audio of asking for money in the name of passing the map goes viral

Mathura News: नक्शा पास कराने के नाम पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Audio of asking for money in the name of passing the map goes viral
मथुरा। मकान निर्माण के लिए नक्शा पास कराने के एवज में एमवीडीए के जेई पर 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेकर एमवीडीए उपाध्यक्ष ने जेई को कार्यालय से संबद्ध करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एमवीडीए द्वारा लक्ष्मीनगर जोन में जेई अनिरुद्ध यादव को तैनात किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मकान निर्माण का नक्शा पास कराने के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। आवेदक ने उनसे रुपयों को लेकर हुई बातचीत का एक ऑडियो भी बना लिया। ये ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल ऑडियो की जानकारी होने पर एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने जेई को जोन से हटाते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने ऑडियो और आरोपों की गहनता से जांच के लिए ओएसडी प्रसून द्विवेदी को जांच अधिकारी नामित किया है। वह जांच कर अपनी रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed