{"_id":"625b0dfb786a9b48a76f416e","slug":"attempts-to-read-hanuman-chalisa-in-the-mosque-police-took-over-the-front-in-time-mathura-news-mtr5161941104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने का प्रयास, पुलिस ने समय रहते संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने का प्रयास, पुलिस ने समय रहते संभाला मोर्चा
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। हनुमान जयंती के अवसर पर हिंदूवादी एवं भाजपा कार्यकर्ता मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे। मस्जिद में प्रवेश से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हिंदूवादी और भाजपाइयों ने मस्जिद के सामने जय श्रीराम के नारे लगाए। भाजपाई मस्जिद के ऊपर लगे लाउडस्पीकर के विरोध के चलते हवन और हनुमान चालीसा पढ़ने को विवश होने की बात कह रहे थे।
शनिवार को गोवर्धन में हनुमान जयंती पर हिंदूवादी एवं भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ा बाजार स्थित मस्जिद के सामने एकत्रित हो गए। वहां उन्होंने मस्जिद में हवन एवं हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की। पुलिस की सजगता से वे मस्जिद में प्रवेश नहीं कर सके। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके उपरांत हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के सामने जय श्रीराम के नारे लगाए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि बाजार में मस्जिद पर लाउडस्पीकर तेज आवाज में चलता है, जबकि वहां मुस्लिम आबादी नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है। मस्जिद के बाहर दुकान पर हनुमान चालीसा का कार्यक्रम था, प्रशासन को इसकी जानकारी हो गई। प्रशासन ने मस्जिद से लाउडस्पीकर बंद कराकर मध्यस्थता की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि मस्जिद पर पुलिस तैनात थी। किसी को भी मस्जिद में प्रवेश नहीं होने दिया है। कुछ लोगों ने वहां नजदीक एक मंदिर में नारेबाजी की है। सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।