फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attempt was made to burn nun alive in Mathura her condition critical monk living with her has been arrested

UP News: साध्वी को जिंदा जलाने की कोशिश... हालत नाजुक, महिला अस्पताल में भर्ती; साथ रहने वाला साधु गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

मथुरा में साध्वी को जिंला जलाने की कोशिश की गई। उसकी हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ रहने वाले साधु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
attempt was made to burn nun alive in Mathura her condition critical monk living with her has been arrested
एसएसपी शैलेस कुमार पांडेय - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात एक साध्वी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वह अधजली अवस्था में रातभर कुटिया में तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साध्वी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने साथ रहने वाले एक साधु हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


पूरी घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार इलाके की है। यहां सड़क किनारे झुग्गी में रहकर प्रभु भजन करने वाली साध्वी सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। आग लगने से पैर और कमर का हिस्सा जल गया। साधु व अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली है। पीड़िता शारदा देवी (50) ने बताया कि वह 20-25 दिन पहले यहां आई थी। रात को सड़क किनारे सो रही थी। अचानक उन्हें जलने का अहसास हुआ। शोर मचाने पर पास के साधु अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि साथ रहने वाले विक्रम साधु ने आग लगाई है। हालांकि, आसपास के लोग कुछ भी बताने में असमर्थ थे। यहां हालत खराब होने पर आगरा के एसएन डॉटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों को जांच कर रही है।

विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के जलने की सूचना पर प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने साथ रहने वाले विक्रम को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed