फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to sell temple property with fake will, one arrested

Vrindavan श्रीभतरौण बिहारी मंदिर की संपत्ति की फर्जी वसीयत, बेचने का किया प्रयास; पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

Mon, 12 May 2025 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 12:30 PM IST
सार

प्राचीन ठाकुर श्रीभतरौण बिहारी मंदिर की संपत्ति को फर्जी वसीयत कर बेचने का प्रयास किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Attempt to sell temple property with fake will, one arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वृंदावन के प्राचीन ठाकुर श्रीभतरौण बिहारी मंदिर की संपत्ति को फर्जी वसीयत के जरिये बेचने की कोशिश करने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने रविवार को कैलाश नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 

यह मामला 7 मई 2024 को तब सामने आया जब मंदिर के महंत रमण दास पुत्र दामोदर दास ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जयपाल, वेदप्रकाश, तेजवीर, मोहित वर्मा, राजेंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति ने दामोदर दास के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर मंदिर की संपत्ति को बेचने की साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई थी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और रविवार को हरप्रसाद उर्फ हरिदास, निवासी सुरीर, कैलाश नगर चौराहा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed