{"_id":"65e8c4ba80be1461370bbe10","slug":"attempt-to-rape-a-7-year-old-child-accused-arrested-mathura-news-c-369-1-mt11005-109837-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 7 साल के बच्चे से कुकर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 7 साल के बच्चे से कुकर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 7 साल के बच्चे से पड़ोस के 19 साल के युवक ने कुकर्म की कोशिश की। हालांकि बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक बालक बीते सोमवार रात को घर के बाहर खेल रहा था। बालक को उसका पड़ोसी शाकिर टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया। इधर, बालक को किसी काम से परिवार ने पुकार लगाई। मगर, उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर बाहर इधर-उधर तलाशना शुरू कर दिया। परिजनों को पड़ोस में ही स्थित एक सुनसान जगह से बालक का शोर सुनाई दिया। मौके पर देखा तो आरोपी अर्धनग्न हालत में था। परिजनों को देख वह भाग गया।
शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार पुलिस ने बुधवार को सौंख रोड स्थित ताज होटल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।