{"_id":"614b2a088ebc3efb8958f334","slug":"attempt-to-kidnap-bhagwat-spokesperson-in-broad-daylight-mathura-news-agr508603816","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत प्रवक्ता को दिन दहाड़े अपहरण कर ले जाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत प्रवक्ता को दिन दहाड़े अपहरण कर ले जाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। वृंदावन में रह रहे भागवत प्रवक्ता का दिन दहाड़े गाड़ी में डालकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
बलदेव निवासी राजराजेश्वर गोस्वामी पिछले 5 साल से वृंदावन की ओमैक्स सिटी में रहकर भागवत कथा का प्रवचन करते हैं।
उन्होंने बताया कि वह अपनी किसी प्रॉपर्टी को बेचने के लिए 13 सितंबर को इटावा के रहने वाले अमित तिवारी से बात कर रहे थे। इसी दौरान नागेश और राज मलिक आये और धमकाने लगे। अभद्रता करने पर वह अमित तिवारी को छोड़ अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। अमित तिवारी और राज मलिक भी गाड़ी में बैठ गए। यह लोग कॉलोनी के गेट पर पहुंचे तभी पीछे से आई अन्य गाड़ी ने ओवरटेक कर रुकवा लिया और मथुरा की तरफ ले जाने का प्रयास करने लगे।
खतरे की आशंका पर राजराजेश्वर गाड़ी से उतरकर भागने लगे। इसके बाद कॉलोनी में मौजूद गार्डों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने कॉलोनी के गेट बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी नागेश, अमित तिवारी, राज मलिक और श्याम मौके से भाग गए। उन लोगों के पास पिस्तौल भी थी। राजराजेश्वर ने 19 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में मामला दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि मामला प्रॉपर्टी से सम्बंधित हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।