फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attempt of fraud by creating fake WhatsApp account of DM in Mathura

UP: व्हाट्सएप पर डीएम का फोटो लगाकर मांगे रुपये...अधिकारियों को भेजे मैसेज; पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 09 Sep 2025 05:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 09 Sep 2025 05:02 PM IST
सार

मथुरा में जिलाधिकारी का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर अधिकारियों को मैसेज कर दिए गए। उसने रुपये मांगे गए। जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने मामले में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Attempt of fraud by creating fake WhatsApp account of DM in Mathura
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

मथुरा में साइबर ठगों ने जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। इसके बाद उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे मांगने लगे। डीएम के नंबर से अचानक इस तरह के मैसेज आने पर परिचित हैरान हो गए। उन्होंने डीएम कार्यालय को अवगत कराया तो मामला पकड़ में आ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठग पहले भी डीएम के नाम से ही धोखाधडी का प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार, यह फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट एक विदेशी नंबर +84922565694 से चलाया जा रहा है। इसमें डीएम का फोटो लगा हुआ है। साइबर ठगों ने उनके परिचितों को ठगने के लिए फर्जी तरीके से उनके नाम का व्हाट्सएप अकाउंट बनाया। इसके बाद एक-एक करके कई परिचितों से पैसे मांगे गए। जानकारी होने के बाद डीएम ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने परिचितों और अधिकारियों से भी अपील की है कि वे ऐसे किसी भी व्हाट्सएप मैसेज या कॉल से सावधान रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से कोई जानकारी या पैसों की मांग व्हाट्सएप पर आती है तो सावधान हो जाएं और पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी से मांगे थे 50 हजार रुपये
साइबर ठगों ने इसी तरह कुछ दिन पहले भी सोशल मीडिया पर डीएम के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी का प्रयास किया गया था। साइबर ठगों ने फेसबुक के माध्यम से जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी को मैसेज करके 50 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन उन्होंने सावधानी बरती। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय को अवगत कराया तो मामला संज्ञान में आया था। ठगों ने फिर से डीएम के नाम से अधिकारियों व परिचितों को ठगने का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी प्रयास विफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP Flood: यमुना का तांडव...उजाड़ दिया आशियाना, बेटी की शादी का सामान भी ले गई लहरें; मंजर देख रो पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed