फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attack on mining team by stopping vehicle, two home guards injured

Mathura News: गाड़ी रुकवाकर खनन टीम पर हमला, दो होमगार्ड घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Attack on mining team by stopping vehicle, two home guards injured
सौंख(मथुरा)। मिट्टी से भरे डंपरों की जांच कर रही खनन विभाग की टीम की गाड़ी के आगे कार लगाकर हमला किया गया। इस घटना में दो होमगार्ड घायल हो गए। खनन विभाग की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना मगोर्रा क्षेत्र से सटी राजस्थान सीमा पर रविवार सुबह 11 बजे मथुरा के खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम खनन की सूचना पर जांच करने पहुंची। टीम को देखकर डंपर चालक भरतपुर की ओर भागने लगे। पीछा कर भरतपुर के गांव रारह स्थित रेलवे पुल के समीप टीम के सदस्यों ने डंपर चालकों को समझाया। इस दौरान कहासुनी भी हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच जब खनन टीम जाजनपट्टी की ओर लौट रही थी तभी पीछे से आए कार सवारों ने टीम के वाहन के आगे कार लगा दी। टीम का वाहन रुकते ही गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला किया। इस दौरान पथराव भी किया गया। इस घटना में टीम में शामिल होमगार्ड जगदीश और विजेंद्र सिंह घायल हो गए। सूचना पर गोवर्धन सीओ राममोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। खनन अधिकारी ने बताया कि हमले के संबंध में मगोर्रा पुलिस को जानकारी दी गई है। आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने इसे मारपीट की घटना बताया। कहा, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed