{"_id":"5eaacb208ebc3e903e719966","slug":"attack-mathura-news-agr439888481","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: क्रिकेट खेलने से रोका तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: क्रिकेट खेलने से रोका तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला
Thu, 30 Apr 2020 09:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। लॉकडाउन में बृहस्पतिवार की सुबह क्रिकेट मैच खेल रहे ग्रामीण युवकों को रोकना पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को भारी पड़ गया। क्रिकेट से रोकने पर ग्राम प्रधान झरौठा के परिजन सहित अन्य युवकों ने पीआरवी पर हमला करके खदेड़ दिया। पीआरवी ने प्रधान की पत्नी, पुत्र तथा अन्य ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बलदेव के गांव झरौठा में लॉकडाउन में ग्रामीण युवक क्रिकेट खेल रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर पर दे दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तो ग्राम प्रधान बाबूलाल की पत्नी ओमवती, पुत्र मुरलीधर तथा अन्य ग्रामीण युवकों ने भी पीआरवी पर हमला कर दिया।तीखे विरोध के बाद पीआरवी को लौटना पड़ा।
इस संबंध में पीआरवी कांस्टेबल सुशील कुमार ने प्रधान की पत्नी, बेटे सहित ग्रामीण युवक जीत, विनय और विद्याधर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बलदेव थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।