{"_id":"5e3060e48ebc3e57e4317b76","slug":"atikraman-mathura-news-agr4267573121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर मंडी में बवाल, आढ़ती का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर मंडी में बवाल, आढ़ती का सिर फूटा
विज्ञापन
मंडी समिति में अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस चौकी पर पहुंचे आढ़तिया ।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मंडी समिति में अतिक्रमण हटवाने पहुंचे मंडी प्रशासन की कार्रवाई का आढ़तियों ने जमकर विरोध किया। अतिक्रमण हटवाने के दौरान आढ़ती के सिर में ईंट लग जाने से उसका सिर फट गया और आढ़तियों ने हंगामा कर दिया। विरोध में आढ़तियों ने मंडी चौकी का घेराव किया और दुकानेें बंद कर दीं।
मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश की सभी मंडी समितियों में दो फरवरी से पूर्व अतिक्रमण हटवाने के आदेश किए हैं। न हटवाने वाले मंडी सचिवों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है। इसी अनुपालन में दो दिन पूर्व से मंडी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाने को लेकर मुनादी कराई जा रही थी।
मथुरा मंडी समिति में मंडी समिति ने 251 अवैध अतिक्रमण चिह्ति किए हैं। मंगलवार दोपहर को मंडी प्रशासन के लोगों ने मेन रोड से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। इसी दौरान नाले के ऊपर मुरारीलाल शर्मा द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के दौरान आढ़तियों ने विरोध किया, लेकिन मंडी कर्मी नहीं माने। अतिक्रमण हटाने के दौरान मुरारीलाल शर्मा के सिर में ईंट लग गई। इससे उनका सिर फट गया।
विज्ञापन
आढ़ती का सिर फट जाने से आढ़ती आक्रोशित हो गए और मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आढ़तियों का आरोप था कि मंडी प्रशासन ने उनको पूर्व से कोई नोटिस नहीं दिया है। बिना नोटिस के ही उनकी दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। साथ ही कहना था कि जब उनको लाइसेंस दिए गए, तब दुकान के सामने खुली जगह पर कारोबार करने को जगह देना सुनिश्चित है। लेकिन मंडी प्रशासन कोई समुचित जगह उपलब्ध नहीं करा रहा।
इसे लेकर आढ़तियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। हंगामा होते देख मंडी कर्मी भाग खड़े हुए। आढ़ती मंडी पुलिस चौकी पहुंच गए और मंडी सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर हंगामा कर घेराव किया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। आढ़ती मुरारीलाल शर्मा ने मंडी सचिव व उनकी टीम के लोगों पर प्राणघातक हमला करने की तहरीर दी है। मंडी पुलिस ने आढ़ती का मेडिकल कराया है। इसके बाद आढ़तियों ने मंडी स्थित मंदिर पर बैठक कर विरोध जताया।
मंडी सभापति को नहीं लिया साथ
मंडी समिति में अतिक्रमण हटवाने के दौरान मंडी प्रशासन द्वारा मंडी समिति के सभापति सिटी मजिस्ट्रेट व उनकी टीम को साथ नहीं लिया। आढ़तियों का आरोप था कि मंडी सचिव मनमानी कर रहे और सक्षम अधिकारी अतिक्रमण के दौरान मौके पर नहीं हैं। इसे लेकर खासी नारेबाजी हुई।
मंडी निदेशक के आदेश पर हो रही है कार्रवाई : सचिव
मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि 16 जनवरी को मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अतिक्रमण हटवाने के आदेश हैं। उसी के अनुपालन मेें पूर्व में मुनादी कराई थी, और पूर्व से नोटिस भी दे रखे हैं। आढ़ती अतिक्रमण नहीं हटा रहे। अतिक्रमण हटाने पर उन्होंने विरोध कर दिया। इसमें एक कारोबारी ने खुद अपने सिर में ईंट मार ली।
बैठक कर मंडी बंद करने पर बनी सहमति
मंडी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के विरोध में मंडी समिति मेें मंदिर परिसर में आढ़तियों की बैठक हुई। इसमें गल्ला मंडी के महामंत्री दीनदयाल अग्रवाल, राजेंद्र पटेल, फल मंडी के अध्यक्ष तौफीक, आरिफ कुरैशी, उमेश पंडित, हनीफ आलूवाले, आलोक शर्मा, हरेंद्र चौधरी, बॉबी अग्रवाल, बिस्सा चौबे, अशोक, विष्णु, रामप्रकाश, उमेश चंद्र, जीतू चौधरी, अजय खंडेलवाल, राधाकृष्ण सहित अन्य आढ़ती प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आढ़तियों ने एक स्वर से बुधवार से गल्ला मंडी की दुकानें बंद रखने और बृहस्पतिवार से फल सब्जी मंडी की दुकानें बंद रखने पर सहमति बनी।