फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ASP Anuj Chaudhary reached Vrindavan, met Saint Premanand Maharaj

Mathura News: एएसपी अनुज चौधरी पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
ASP Anuj Chaudhary reached Vrindavan, met Saint Premanand Maharaj
मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते एएसपी अनुज चौधरी।  - फोटो : mathura
वृंदावन। अभी हाल में पदोन्नति पाकर संभल के एएसपी बने अनुज चौधरी वृंदावन पहुंचे और वहां संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच पुलिस पर लगने वाले आरोपों और अपराधियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि कभी-कभी पुलिस पर ऐसे आरोप लग जाते हैं, जिन्हें सुनकर दुख होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई वादी मुकदमा दर्ज कराता है, लेकिन आरोपी का दोष साबित नहीं होता तो वादी पुलिस को दोषी ठहराने लगता है, जिससे पुलिस के सामने मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर कोई अपराध कर रहा है और अभी तक पकड़ा नहीं गया है, तो वह अपने कर्मों का फल जरूर भोगेगा।
विज्ञापन

उन्होंने एएसपी को समझाया कि अगर आप निष्पक्ष तरीके से, नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हैं, तो वह दंडनीय नहीं है। लेकिन अगर किसी से लाभ लेकर कार्रवाई की जाती है तो वह पाप के बराबर है। मुलाकात के दौरान समाज और कानून व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed