फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   As long as there is life in the body, I will continue to serve Sanatan Dharma

Mathura News: जब तक शरीर में प्राण हैं, सनातन धर्म की सेवा करते रहेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
As long as there is life in the body, I will continue to serve Sanatan Dharma
भागवत वक्ता देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज
मांट (मथुरा)। भागवत वक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा है वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। जब तक उनके शरीर में प्राण हैं, वह सनातन धर्म की सेवा और रक्षा करते रहेंगे।
विज्ञापन


श्रीधाम वंसीवट में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन उन्होंने व्यास पीठ से कहा कि उनके खून का एक-एक कतरा सनातन के लिए समर्पित है। उनके लिए धर्म ही सर्वोपरि है। अगर कोई सोचता है कि धमकी देकर हमें रोक लेगा तो यह उसकी भूल है। यह जीवन सिर्फ हमारा नहीं है, यह सनातन धर्म का दिया हुआ है। हम उसी के लिए जिएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे संस्कारी बनें, जीवन में सच्चाई और ईमानदारी का मार्ग अपनाएं, तो हमें उन्हें धर्म की शिक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को सत्संग, कथा और मंदिरों में अवश्य लेकर जाएं ताकि उनका मन धर्म में लगे। उन्होंने कहा कि जब राजा परीक्षित को ज्ञात हुआ कि सातवें दिन तक्षक नाग उन्हें डस लेगा तो उन्होंने घर-परिवार, राजपाट त्याग दिया और संतों की शरण में जाकर भागवत श्रवण आरंभ कर दिया। उन्होंने समझ लिया कि जीवन का अंतिम लक्ष्य केवल भगवान का भजन है। कथा के दौरान वंसीवट पीठाधीश्वर जयराम दास, मनोज गोयल, विन्नी गोयल, वर्षा गोयल, भावना गोयल, मनु गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कथा स्थल की सुरक्षा बढ़ाई
देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज को धमकी मिलने के बाद कथा स्थल पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। शुक्रवार को कथा स्थल पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए, वहीं निजी सुरक्षा गार्ड भी बढ़ाये गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed