फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   arya sammelan in mathura

‘कठिन परिश्रम से मिलता है सफल व्यक्तित्व’

Sat, 26 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
arya sammelan in mathura
तप, त्याग, संयम के साथ यदि मनुष्य धर्म के अनुसार कर्म करता है तो ईश्वर उसकी तपस्या का फल जरूर देते हैं। जीवन में सफल व्यक्तित्व कठिन परिश्रम से ही प्राप्त होता है। ये विचार सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान और योगऋषि स्वामी रामदेव के गुरु आचार्य बल्देव महाराज ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


वे मथुरा-वृंदावन मार्ग, मसानी चौराहा स्थित गुरु विरजानंद आर्य ट्रस्ट वेद मंदिर में चल रहे चतुर्थ परायण यज्ञ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

वेद मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि वेद मंदिर आर्य समाज का केंद्र बिंदु है। देश में हुई हर क्रांति का उदय मथुरा से ही हुआ है। इस दौरान वेद मंदिर में वंशीधर अग्रवाल की स्मृति में नवनिर्मित आचार्य प्रेमभिक्षु भवन, सत्य प्रकाशन का लोकार्पण सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य बल्देव महाराज, आचार्य स्वदेश, आचार्य ब्रजेश, आचार्य ऋषिपाल, सुरेशचन्द्र आर्य, महेश अग्रवाल और विनोद अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


आचार्य बल्देव ने सत्यप्रकाशन का निरीक्षण कर आचार्य प्रेमभिक्षु महाराज द्वारा लिखित साहित्य को देखा। यज्ञ के ब्रम्हा आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सत्यप्रिय आर्य प्रधान, कृष्णवीर शर्मा, डा. सत्यप्रकाश अग्रवाल, ब्रजभूषण गोयल, विपिन बिहारी आर्य, रमेशचन्द्र आर्य, भगत सिंह वर्मा, सुनीता नौहवार, अर्चना प्रिय आर्य, वंदना प्रिय आर्य, डा. कपिल प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed