{"_id":"697913895f2b4ff59d0903bc","slug":"arun-singh-thunders-amidst-the-rain-targets-the-opposition-mathura-news-c-412-1-mt21005-4633-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बारिश के बीच गरजे अरुण सिंह, विपक्ष को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बारिश के बीच गरजे अरुण सिंह, विपक्ष को घेरा
विज्ञापन
गोवर्धन। बारिश के बीच मुड़सेरस गांव में आयोजित भाजपा की जनसभा को राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अरुण सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र की योजनाओं और प्रस्तावित जी राम जी कानून के बारे में बताया। बारिश के बीच गरजे महासचिव ने विपक्ष को भी घेरा।
उन्होंने कहा कि यह नई व्यवस्था मनरेगा से आगे बढ़कर काम करेगी। पहले 100 दिन रोजगार मिलता था, अब जी राम जी के तहत 125 दिन रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इससे ग्रामीणों और किसानों की आय में वृद्धि होगी। अरुण सिंह ने कहा कि फसल बिवाई और कटाई के समय में योजना के काम बंद रखे जाएंगे, ताकि किसानों को मजदूरों की कमी न झेलनी पड़े। लाभार्थियों के बैंक खातों में मजदूरी सीधे किसान सम्मान निधि की तरह भेजी जाएगी। जनसभा में बताया गया कि योजना के तहत पंचायत प्रस्ताव पारित कर अस्पताल, तालाब निर्माण, सिलाई-कढ़ाई केंद्र सहित विभिन्न ग्रामीण विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
संबोधन में अरुण सिंह ने सपा और कांग्रेस पर इस योजना का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह योजना गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाने वाली है। उन्होंने जी राम जी नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें राम जैसी आस्था से जुड़े नाम शामिल हैं, जो ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक हैं। सभा के दौरान हल्की बारिश होती रही, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। जनसभा के दौरान तेजवीर सिंह, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू यादव, पूर्व विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, ठाकुर परशुराम सिंह, पंकज ठाकुर, कान्हा शर्मा, सीयाराम शर्मा, गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार, गांठोली प्रधान रविकांत कौशिक, युवराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने अरुण सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से गदा भेंट की।