फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Artists danced on the stage of the Brajraj festival.

Mathura News: ब्रजरज उत्सव के मंच पर थिरके कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Artists danced on the stage of the Brajraj festival.
ब्रज रज उत्सव 2025 में मंच पर रंगारंग प्रस्तुति देती बालिकाएं। 
मथुरा। ब्रजरज उत्सव में शुक्रवार को ब्रज की संस्कृति, कला और रंगों का अद्भुत संगम दिखा। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हें कलाकारों ने अपने नृत्य, गायन, नाट्य और लोक प्रस्तुतियों से मंच को भव्य और दिव्य बना दिया।
विज्ञापन

धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रजरज उत्सव समापन की ओर है। शनिवार को उत्सव का समापन होगा। शुक्रवार को बीएसए रतन कीर्ति की सराहनीय पहल पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मंच पर प्रस्तुति दी। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने कहीं राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में, तो कहीं फौजी और परी जैसे अनेक रूपों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान फरह, मांट, गोवर्धन, नगर क्षेत्र, चौमुंहा सहित 25 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बीएसए ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस दौरान नीरज मथुरिया, पवन चतुर्वेदी, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, केपी यादव, मुकेश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed