{"_id":"63640fb7dc3370585553beee","slug":"arrest-mathura-news-mtr5260712132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंस चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली
नौहझील। बृहस्पतिवार रात बाइक सवार अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह के बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी। गोली लगने से घायल निजामुद्दीन निवासी रोहिन्दा थाना अर्निया बुलंदशहर को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
तीन महीने पहले थाना नौहझील के गांव मुसमुना में भाजपा नेता हरीश चौधरी के घर से पांच भैंस चोरी हुईं थीं। पुलिस के अनुसार, इसी गैंग ने भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गैंग का सरगना निजामुद्दीन रात करीब 8.30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट से सर्विस रोड के रास्ते पारसौली की ओर जा रहा था। सूचना के बाद एसओजी टीम प्रभारी राकेश यादव के साथ मय पुलिस उसका पीछा करना शुरू किया। रास्ते में चारों ओर से घिरने पर बाइक पर सवार भैंस चोर निजामुद्दीन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बचाव में फायरिंग की तो गोली उसके पैर में जा लगी। सीओ मांट रविकांत पाराशर व एसपी देहात त्रिभुन विनेश भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी देहात ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। संवाद