फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   arrangement for mudiya mela in mathura

62 सेक्टर, 21 जोन में बांटा मेला क्षेत्र

Tue, 28 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 28 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
arrangement for mudiya mela in mathura
62 सेक्टर, 21 जोन में बांटा मेला क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
अगले महीने से शुरू होने जा रहे गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के संबंध में ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। मेला स्थल को 62 सेक्टर और 21 जोन में बांटा गया है। छह इलाके सुपर जोनल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


14 जुलाई से गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू होने जा रहा है। प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इक्कीस किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ला ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन


इस बार पार्किंग के प्वाइंट भी बढ़ाए जा रहे हैं। ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कुछ स्थानों पर सड़कें टूटी थीं, जिन्हें लोकनिर्माण विभाग के अफसरों से तत्काल दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
1000 से ज्यादा रोडवेज की बसें लगेंगी
मेले के लिए रोडवेज की ओर से 1000 से ज्यादा बसें लगाई जाएंगी। परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोडवेज के कई परिक्षेत्रों से बसों की मांग की जा रही है। 


एक करोड़ लोगों के पहुंचने का है अनुमान
माना जा रहा है कि इस बार मुड़िया मेले में करीब एक करोड़ लोग पहुंचेंगे। गत वर्ष भी लोगों की संख्या इतनी ही थी। प्रशासन उसी तरह से रास्ते भी बना रहा है। पूरा एकल मार्ग रहेगा। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। रास्ते में जितने भी बिजली के पोल लगे हुए हैं, उनके ऊपर प्लास्टिक की सीट चढ़ाई जाएगी। ताकि करंट न आ सके। पूरे मार्ग पर प्रकाश के चौकस इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरा इलाका दूधिया रोशनी से नहाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed