{"_id":"5822202a4f1c1b8553b3911a","slug":"army-recruitment-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती को इंजेक्शन लगाकर दौड़े नौजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती को इंजेक्शन लगाकर दौड़े नौजवान
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती को युवक इंजेक्शन लगाकर दौड़े। शक्तिवर्धक दवाओं का भी जमकर इस्तेमाल किया गया। ईगल ग्राउंड से खाली इंजेक्शन और कई दवाओं के रेपर मिलने से इसका खुलासा हुआ है। हल्ला मचने पर निगहबानी बढ़ा दी गई है। तीन युवकों पर कैप्सूल मिले थे जिन्हें चेतावनी देकर भगा दिया गया।
मंगलवार से सेना में भर्ती मेला शुरू हो गया है। भोर से ही ईगल ग्राउंड पर अभ्यर्थियों की लाइन लग गई थी। पहले नापतौल की गई और उसके बाद शारीरिक परीक्षा कराई गई। सुबह छह बजे से हेलीपेड मैदान में दौड़ शुरू कराई गई। 400-400 युवकों के ग्रुप बनाकर दौड़ कराई गई। 1600 मीटर की दौड़ थी। जिसने भी यह दौड़ पांच मिनट बीस सेकेंड में पूरी कर ली उसका सलेक्शन कर लिया गया।
ईगल ग्राउंड पर उस वक्त हल्ला मचा जब सेना के अफसरों ने मैदान से शक्तिवर्धक दवाओं के रेपर और इंजेक्शन बरामद किए। यह सभी इस्तेमाल किए हुए थे। मैदान के बाहर भी तमाम कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इससे साफ है कि सेना में भर्ती होने आए नौजवानों ने दवाओं का इस्तेमाल किया है। स्टेमिना बढ़ाने वाली भी कई टेबलेट यहां से मिली हैं।
विज्ञापन
सेना भर्ती मेला के निदेशक कर्नल श्रीकांत नारायण ने बताया कि चेकिंग में भी कुछ लड़के पकड़े गए थे जिन्हें चेतावनी देकर वापस कर दिया गया था। सभी को बता भी दिया गया है कि अगर कोई प्रतिबंधित दवा का प्रयोग करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
गश खाकर गिर गए कई नौजवान
सेना भर्ती में दौड़ते वक्त कई नौजवान गिर गए थे। इन सभी को फील्ड से उठाया गया। थोड़ी देर बाद यह सभी नार्मल हो गए थे। हालांकि फिर से दौड़ने की कोशिश की लेकिन बाजी इनके हाथ से निकल चुकी थी।
कड़ी चेकिंग के बाद ही मिला प्रवेश
सेना में भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यर्थी कड़ी चेकिंग के बाद अंदर प्रवेश पा सके। चेकिंग के लिए सेना की पूरी टीम तैनात थी। कई प्वाइंट पर पुलिस और प्रशासन को भी लगाया गया था। सुबह सात बजे से शाम को पांच बजे तक पुलिस वालों की भी ड्यूटियां लगाई गईं थीं।
4931 अभ्यर्थी हो गए फेल
सेना भर्ती के लिए 7610 युवकों ने आवेदन किया था। मंगलवार को 5995 अभ्यर्थी पहुंचे थे। इनमें से 617 युवकों की लंबाई कम रह गई जिन्हें वापस कर दिया गया था। जबकि चार सौ के करीब सीना नहीं फुला सके। 5378 युवकों को दौड़ाया गया जिसमें केवल 447 ही पास हो सके हैं।