फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   army day in first strike unit

सेना दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 16 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
army day in first strike unit
स्ट्राइक वन कोर
सेना दिवस के अवसर पर स्ट्राइक वन कोर के जवानों ने शहीद सैनिकों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। हेडक्वार्टर परिसर में युद्ध स्मारक पर शहीद भारतीय सैनिकों को स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शहीद सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित किए। 
विज्ञापन


देश की आन, बान और शान की खातिर जान गंवाने वाले शहीद सैनिकों व वीर जवानों को सेना की स्ट्राइक वन कोर में रविवार को याद किया गया। शहीद स्मारक पर हुए कार्यक्रम में बताया कि 15 जनवरी 1948 को आजाद भारत में भारतीय थल सेना के गठन होने पर लेप्टिनेंट जनरल के एम कारिअप्पा प्रथम भारतीय कमांडर इन चीफ  बनें थे। इसी उपलक्ष्य में इस दिन को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


रविवार सुबह हुए कार्यक्रम में स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, जनरल ऑफि सर कमांडिग ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि समारोह में पारम्परिक बिगुल धुन बजाई गई। सैनिकों ने वीर सेनानी व शहीदों द्वारा देश रक्षा, कर्तव्य का निर्वहन करते हुए राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने पर याद किया और उनकी आत्मिक शांति को दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed