फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Aquatic bird censuses will be conducted at four wetlands

Mathura News: चार वेटलैंड्स पर होगी जलीय पक्षियों की गणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aquatic bird censuses will be conducted at four wetlands
मथुरा। चार प्रमुख वेटलैंड्स पर जलीय पक्षियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की गणना होगी। एशियन वाटरबर्ड सेंसस-2026 के तहत इस गणना की शुरुआत फरह स्थित जोधपुर झाल से होगी। एटा का पटना पक्षी विहार पहली बार इस गणना में शामिल किया गया है। यह गणना रविवार से शुरू होगी और 22 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

इन वेटलैंड्स में दो रामसर साइट, एक पक्षी विहार तथा एक ईको-टूरिज्म वेटलैंड शामिल हैं। गणना संयोजक एवं बीआरडीएस संस्था के इकोलॉजिस्ट डॉ. केपी सिंह ने बताया कि विशेषज्ञों के साथ नेशनल चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट, वन विभाग, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर एवं शोधार्थी यहां गणना करेंगे। 18 जनवरी को फरह के जोधपुर झाल वेटलैंड, 19 को आगरा के सूर सरोवर (कीठम), 21 को एटा के पटना पक्षी विहार और मैनपुरी के समान बर्ड सेंचुरी में 22 जनवरी को पक्षियों की गणना की जाएगी। इसके बाद पूरा डाटा एकीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि एशियन वाटरबर्ड सेंसस भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed