{"_id":"cc79ee902f960df875810dae4ce971e4","slug":"appose-of-pollution-in-yamuna-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहार घाट पर यमुना में गिरते मिले गंदे नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहार घाट पर यमुना में गिरते मिले गंदे नाले
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना रक्षक दल की ओर से चलाए जा रहे नाला निरीक्षण अभियान के अंतर्गत बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, राष्ट्रीय सलाहकार उदयन शर्मा, प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन,
नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, हरिशंकर शास्त्री, राधाबल्लभ शर्मा, रिचा शर्मा आदि ने कालीदह पंपिंग स्टेशन, भंवर घाट, चीरघाट, विहार घाट स्थित सभी नालों का निरीक्षण किया। विहार घाट पर कार्यकर्ताओं को नाले का गेटवाल्व खुला मिला।
यहां सारा गंदा पानी यमुना में गिर रहा था। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जल निगम के ठेकेदार इसे खोल जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि कल शाम को ठेकेदार के साथ में कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से आए और नाले का गेट वाल्व खोलकर चले गए।
विज्ञापन
एक प्रत्यक्षदर्शी ने यमुना रक्षक दल को इसकी फोटो भी दिखाई। दल के प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा की सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं, यदि यमुना में गिर रहे नाले बंद नहीं हुए तो अबकी बार बिना किसी समझौते के दीवार लगाकर नाले बंद कर दिए जाएंगे।