{"_id":"5b0dc4239bd98be01931ec0a31504d17","slug":"appose-of-pan-card-compulsion-in-shoping-of-jwellary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन की अनिवार्यता का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैन की अनिवार्यता का विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने गहना खरीद पर पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) की अनिवार्यता की है। ये बात सराफा बाजार के कारोबारी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। तर्क है इससे पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहे इस कारोबार की हालत और खराब हो जाएगी।
बुधवार को विरोध में सराफा कारोबार पूरी तरह बंद रखा गया। इससे जिले में लगभग पांच करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ।
देश भर में सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वक्ताओं ने सरकार के नियम जिसमें दो लाख तक की खरीद पर पैन की अनिवार्यता की गई है, उसे अव्यवहारिक बताया।
मामले में सराफा कमेटी ने सांसद हेमामालिनी से सहयोग मांगा है। सांसद ने वित्त मंत्री से बात करने का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर अध्यक्ष बालकिशन, गोविंद चौधरी, योगेश जौली, सर्वेश, अजय मास्टर, प्रदीप चौधरी, गौरशरण सराफ, सूरजभान, कैलाश चंद, गोकुलेश, महेश चंद, बनवारी लाल, प्रभु दयाल आदि थे।