{"_id":"5849753a4f1c1be35944a109","slug":"appointment-cancelled-after-fake-document-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक को मिली पदोन्नति निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक को मिली पदोन्नति निरस्त
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
डिग्रियां
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपा अग्रवाल इंटर कालेज के शिक्षक दिनेश भारद्वाज ने एमए की फर्जी डिग्री के आधार पर प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति हासिल कर ली। मामले में शिकायत के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक की जांच में डिग्री फर्जी पाई गई। इस पर पदोन्नति निरस्त कर दी है।
चंपा अग्रवाल इंटर कालेज में सहायक अध्यापक पद पर तैनात दिनेश भारद्वाज का एमए भूगोल प्रवक्ता के पद के लिए अक्तूबर 2013 में प्रस्ताव भेजा गया। इधर इसी विद्यालय के ही अंग्रेजी प्रवक्ता पवन कुमार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि पदोन्नति के लिए दिनेश भारद्वाज ने एमए भूगोल की जो डिग्री लगाई है वो फर्जी है।
इस मामले में दो स्तर पर जांच हुई जिसमें दिनेश भारद्वाज की डिग्री को क्लीन चिट दे दी गई। इसके बाद 27 फरवरी 2015 को उनकी पदोन्नति के लिए चयन हो गया। इधर शिकायतकर्ता अपनी बात पर अडिग रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडलीय स्तर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू की। इस कमेटी की रिपोर्ट में दिनेश भारद्वाज की भूगोल की डिग्री फर्जी पाई गई। इस पर पदोन्नति चयन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में अफसरों की मिलीभगत के चलते अलग-अलग स्तर पर हुई जांच में डिग्री को वैध साबित करने का कुत्सित प्रयास किया गया। मेरी मांग है जांच में गुमराह करने वाले शिक्षा अफसरों, फर्जी डिग्री लगाने वाले शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
- पवन कुमार
शिकायत कर्ता एवं प्रवक्ता, चंपा अग्रवाल इंटर कालेज मथुरा