{"_id":"684340f4eea4274e8c0a5bbd","slug":"applications-for-admission-in-class-6-in-navodaya-vidyalaya-have-started-mathura-news-c-369-1-mt11008-130697-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय पैंगांव।
- फोटो : mathura
मथुरा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
पैगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थी मथुरा का मूल निवासी हो और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले में स्थित सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूल में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत हो। प्रत्येक कक्षा में पूर्ण शैक्षणिक सत्र का अध्ययन किया हो और सरकारी और सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3 और 4 उत्तीर्ण की हो, जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हो।
नवोदय के प्रधानाचार्य बिरम सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक सह-शैक्षिक तथा पूर्णत: आवासीय, मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्ता युक्त आधुनिक शिक्षा, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवास की सुविधा, भोजन, पाठ्य पुस्तकें आदि के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के यहां पर भी नवोदय के आवेदन से संबंधित जानकारी विद्यार्थी ले सकते हैं।