{"_id":"649f2e5d72bf8cea270f45e7","slug":"applications-being-rejected-for-recruitment-in-sanskrit-schools-mathura-news-c-29-1-mtr1002-97376-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संस्कृत विद्यालयों में निकली भर्ती पर अस्वीकार्य किए जा रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संस्कृत विद्यालयों में निकली भर्ती पर अस्वीकार्य किए जा रहे आवेदन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। संस्कृत विद्यालयों में लंबे समय बाद संविदा पर भर्ती निकाली गई हैं, लेकिन आवेदनों को अस्वीकार्य किया जा रहा है, इससे अभ्यर्थियों में निराशा है।
जनपद में आठ विद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की कमी को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. भास्कर मिश्रा की अध्यक्षता में एक पखवाड़ा पूर्व बैठक हुई थी, जिसमें संविदा पर भर्ती करने की सहमति बनी। जिसके बाद दो जून को नोटिफिकेशन निकाला गया, जिसमें द्वारकेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मथुरा में दो, नारायण वेदवेदांग संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वृंदावन में चार, भक्ति संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावन में चार, कमलनयन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वृंदावन में चार, श्री रंगलक्ष्मी संस्कृत विद्यालय में चार, श्रीनिवास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक की अधिसूचना देते हुए 19 जून की शाम पांच बजे तक डाक द्वारा आवेदन कर उसकी प्रति ई-मेल पर भेजने के निर्देश थे। नोटिफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों ने आवेदन भेजना शुरू किया, लेकिन परेशानी तब सामने आई जब आवेदन लिए बिना ही अस्वीकार्य किए जाने लगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. भास्कर मिश्रा ने बताया कि संस्कृत विद्यालयों में निकाली गई भर्ती में आवेदनों के अस्वीकार्य किए जाने की शिकायत मिली हैं। आवेदन की अंतिम तिथि को 19 जून से बढ़ाकर तीन जुलाई किया गया है। अभ्यर्थी ई-मेल या कार्यालय में संबंधित लिपिक को भी आवेदन दे सकते हैं।