फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Appeal to display the Tricolour at homes and establishments from August 9 to 17

Mathura News: 9 से 17 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Appeal to display the Tricolour at homes and establishments from August 9 to 17
मथुरा। भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जनपद में 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपदवासियों, व्यापारियों, होटल, रेस्टोरेंट, आश्रम, गेस्ट हाउस, ढाबा, पेट्रोल पंप, अस्पताल, गैस एजेंसी संचालकों और उद्यमियों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा एवं तिरंगा लाइटिंग लगाने की अपील की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत तिरंगा रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा मेले तथा शहीद स्थलों और स्मारकों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों और एक जनपद एक उत्पाद से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। स्कूलों और कॉलेजों में देशभक्ति आधारित प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान समारोह आयोजित होंगे। ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा फहराने और अभियान से जुड़ी गतिविधियों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने की भी अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed