फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Answer sought from the inferior engineer on failure of water samples

Mathura News: पानी का नमूने फेल होने पर अवर अभियंता से मांगा जवाब

Tue, 08 Aug 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 08 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from the inferior engineer on failure of water samples
मथुरा। कृष्णा कुटीर में नगर निगम द्वारा सप्लाई किए गए पानी के नमूने फेल होने पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने वृंदावन जोन के अवर अभियंता जलकल नंदकिशोर से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने 48 घंटे में जवाब देने को कहा है। इसके आधार पर नगर आयुक्त ने अतिरिक्त जांच कमेटी गठित करेंगे।
विज्ञापन


कृष्णा कुटीर में चार माताओं की मौत और 50 से अधिक के बीमार होने के मामले में जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति की जांच के दौरान पानी सहित खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। इसमें स्थानीय नलकूप का नमूना पहले ही फेल हो चुका है। इसके बाद नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी का नमूना भी फेल पाया गया है।
विज्ञापन


इस पानी में ई कोलाई और कॉलीफोम नामक विषाणु मिले है। दोनों ही डायरिया कारक हैं। इस रिपोर्ट के बाद नगर आयुक्त अनुनय झा ने वृंदावन जोन के अवर अभियंता जलकल नंदकिशोर से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर आयुक्त ने बताया कि जवाब आने के बाद इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त कमेटी का गठन किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि जुलाई माह में ही नगर निगम ने नलकूपों के पानी की जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल परिसर में हंगामा, कर्मचारियों से अभद्रता
मथुरा। नगर निगम के कृष्णा नगर जल कल परिसर में सोमवार को कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। दोपहर करीब दो बजे राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग जलकल परिसर पहुंच गए। उन्होंने कृष्णा नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में दूषित पानी की समस्या बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी न होने पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की। हालांकि इस संदर्भ में कर्मचारियों ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed