फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trainee inspector crushed three one died and two were in critical condition While driving car drunk in Agra

UP: नशे में कार दौड़ाते समय प्रशिक्षु दरोगा ने तीन को रौंदा, एक की मौत; दो की हालत नाजुक

Wed, 15 Nov 2023 12:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 12:50 AM IST
सार

आगरा में नशे में कार दौड़ाते समय प्रशिक्षु दरोगा ने तीन को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
trainee inspector crushed three one died and two were in critical condition While driving car drunk in Agra
UP: नशे में कार दौड़ाते समय प्रशिक्षु दरोगा ने तीन को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ग्वालियर हाईवे पर सदर के सेवला में सोमवार रात को नशे में प्रशिक्षु दरोगा ने कार दौड़ा दी। तेज रफ्तार कार ने बाइक और मोटर रिक्शा सवार तीन को रौंद दिया। टक्कर के बाद कार नाले में गिर गई। इसमें सवार दरोगा सहित चार लोग फंस गए।

विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। दरोगा ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर दी। हादसे में रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रशिक्षु दरोगा गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन एक बजे की है। नगला विधिचंद निवासी 19 वर्षीय अरबाज जुगाड़ से बना मोटर रिक्शा चलाता था। वह सेवला से घर आ रहा था। रास्ते में रिक्शा खराब हो गया। इस पर अरबाज के भाई जाबिर और आशू धक्का दे रहे थे। चचेरा भाई अरमान कुछ दूरी पर पीछे आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मां लक्ष्मी जी पर अभद्र टिप्पणी का मामला: आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दी गई तहरीर, कार्रवाई की मांग

अरबाज के पिता नसीम ने पुलिस को बताया कि तभी बुंदू कटरा की ओर से तेज गति से एक कार आई। उसमें प्रशिक्षु दरोगा सहित चार लोग सवार थे। कार दरोगा चला रहा था। उन्होंने एक ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक किया। पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। बाद में रिक्शे में जा घुसा। टक्कर से अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाबिर घायल हो गया।

इतने पर भी कार नहीं रुकी। वह पास के ही नाले में जा गिरी। चीखपुकार सुनकर राहगीर रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नाले में कार के अंदर फंसे लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला। मगर, कार सवार पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। देरी आने पर सवाल करने लगे। आरोप है कि हाथापाई तक कर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

दोस्तों संग पार्टी करके लौट रहे थे

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि कार गौरव चला रहा था। वह प्रशिक्षु दरोगा है। वह उन्नाव में ट्रेनिंग ले रहा है। मूलरूप से हाथरस का रहने वाला है। इस समय मलपुरा क्षेत्र में ओम पैराडाइज में रह रहा है। दरोगा का मेडिकल कराया गया था। 

इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। वह गाड़ी चला रहा था। उसके साथ कालोनी के ही अमरेंद्र सिंह, पियूष और ब्रजेश भी थे। चारों पार्टी करके लौट रहे थे। वह भी घायल हुए हैं। बाइक सवार राजा सेवला का रहने वाला है। उसे भी गंभीर हालत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed