फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Another death in tank accident, IIT Delhi team will investigate

Mathura News: टंकी हादसे में एक और मौत, आईआईटी दिल्ली की टीम करेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Another death in tank accident, IIT Delhi team will investigate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मथुरा। कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में बनी 2.50 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी के भरभराकर गिरने की घटना में एक और घायल की मौत हो गई।

मंगलवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 84 वर्षीय गौरी शंकर निवासी कृष्ण विहार की मौत से परिवार में मातम पसर गया। देर रात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इधर, शासन स्तर से कराई जा रही हादसे की जांच आईआईटी दिल्ली की टीम करेगी। उप्र जल निगम नगरीय के मुख्य अभियंता गाजियाबाद क्षेत्र इसका नेतृत्व करेंगे। सोमवार को सीएम का आदेश होने के बाद मंगलवार को दिल्ली आईआईटी को जांच में तकनीकी सहयोग के लिए पत्र लिखा गया।

अधीक्षण अभियंता, नगरीय निर्माण मंडल, जल निगम, आगरा ने बताया कि शासन के आदेश पर आईआईटी दिल्ली को पत्र लिखा गया है। जांच टीम बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मथुरा पहुंचेगी। वहां से मलबे व निर्माण में इस्तेमाल सरिया के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


टीम द्वारा पूरे प्रोजेक्ट की पत्रावलियों की जांच की जाएगी। साथ ही अनुबंध में जो करार थे। क्या निर्माण उन्हीं के अनुरूप एसएम कंस्ट्रक्शन फर्म, आगरा द्वारा किया गया। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed