फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Annual festival at Bada Khatla Ashram to begin on July 18

Mathura News: बड़ा खटला आश्रम में 18 जुलाई से शुरू होगा वार्षिक महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Annual festival at Bada Khatla Ashram to begin on July 18
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आमंत्रित करते स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज। 
वृंदावन। श्रीवरदराज भगवान मंदिर बड़ा खटला आश्रम में 18 जुलाई से वार्षिक महाअभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। आश्रम के स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचकर उन्हें आमंत्रित किया है। उन्होंने उत्सव में आने की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज ने बताया तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 18 जुलाई को सुबह भगवान श्रीवरदराज की दिव्य आरती, सहस्त्रनाम अर्चना एवं गोष्ठी के साथ होगी। सुबह प्रबंध पाठ, श्रीभाष्य, श्रीवचनभूषण, अर्थपंचक, श्रीमद्भागवत, श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण एवं आल्वंदार स्तोत्र पाठ के साथ संतों के प्रवचन होंगे। वहीं पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन आरती, सहस्त्रनाम अर्चना और धार्मिक गोष्ठी का आयोजन होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रज का चरकुला नृत्य और पुष्प होली का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का समापन 20 जुलाई को पूर्णाहूति, विशेष पूजा और भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed