फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Annoyed by father's scolding, Kishore came from Gorakhpur to Mathura

पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर गोरखपुर से आया मथुरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Annoyed by father's scolding, Kishore came from Gorakhpur to Mathura
मथुरा। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोर गोरखपुर से मथुरा तक आ गया। रेलवे जंक्शन पर पर जीआरपी की नजर पड़ गई। इसके बाद उसे गोरखपुर भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब ११ बजे जीआरपी थाने के उप निरीक्षक सुरेश चंद को जंक्शन रेलवे स्टेशन की थर्ड एंट्री पर एक किशोर भटकता मिला। उप निरीक्षक उसे थाने लेकर आए। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने किशोर को रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। काउंसलिंग में किशोर ने बताया कि वह गोरखपुर का रहने वाला है। पिता की डांट के बाद ट्रेन में बैठकर यहां पहुंचा है। चाइल्ड लाइन काउंसलर को किशोर ने परिजनों का मोबाइल नंबर बताया।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन टीम ने परिजनों से बात की। शनिवार को किशोर की मां उसे लेने जंक्शन रेलवे चाइल्ड लाइन के पास पहुंची। नियमानुसार किशोर को रेलवे चाइल्ड लाइन ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर मो सईद ने बताया कि सीडब्ल्यूसी ने उसे मां को सौंपने की बजाए सीडब्ल्यूसी गोरखपुर के समक्ष पेश करने के आदेश दिए। इसके बाद रेलवे चाइल्ड लाइन की एक टीम किशोर को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई है। गोरखपुर सीडब्ल्यूसी के आदेश के बाद ही किशोर को परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर घर से चला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed