{"_id":"62d590dfa0371405fa22fa3c","slug":"announcement-to-perform-rudrabhishek-of-gyanvapi-visheshwar-mahadev-on-15th-august-mathura-news-mtr521004250","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को ज्ञानवापी विशेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक करने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को ज्ञानवापी विशेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक करने का एलान
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। धमकी मिलने के बाद अलकायदा के खिलाफ मुकदमा लिखाने वाले महेश्वरधाम के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने ऐलान किया है कि15 अगस्त को सावन माह के आखिरी सोमवार को काशी के ज्ञानवापी विशेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। सोमवार को उन्होंने जलाभिषेक करने के लिए डीएम मथुरा को ज्ञापन देकर अनुमति भी मांगी है।
महंत ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री से भी अनुमति मांगी जाएगी। अगर अनुमति नहीं दी गई तो १८ लाख नागा साधुओं को लेकर ज्ञानवापी विशेश्वर महादेव मंदिर के लिए कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 4:15 बजे एक सपना आया, इसमें महादेव ने चेतावनी स्वरूप आदेश हुआ कि सावन के आखिरी सोमवार 15 अगस्त को ज्ञानवापी विश्वेश्वर महादेव काशी में रुद्राभिषेक सूर्योदय उपरांत करना है, नहीं तो प्रलय आएगी।
कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने एक मोटिवेशनल स्पीच में बताया था कि सपने देखकर उन्हें पूरा और साकार करना ही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठाना चाहिए। अगर प्रशासन मदद नहीं करता है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपना विचार व्यक्त किया जाएगा। अगर संवैधानिक पद पर होने के बावजूद मुख्यमंत्री मदद नहीं करेंगे तो 18 लाख नागा साधुओं के साथ रुद्राभिषेक अवश्य करेंगे।