फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Angry people took to the streets due to lack of electricity

Mathura News: बिजली न मिलने से गुस्साए लोग सड़क पर उतरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Angry people took to the streets due to lack of electricity
मथुरा। जन्मभूमि हाईवे लिंक रोड पर जाम लगाते लोग। - फोटो : mathura
मथुरा। लक्ष्मीनगर क्षेत्र के गांधी नगर काॅलोनी में पिछले 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से सोमवार शाम लोगों का धैर्य जवाब दे गया। कॉलोनी के लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-हाईवे लिंक रोड जाम कर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। हंगामा बढ़ता देख क्षेत्रीय पार्षद और पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

लिंक रोड पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं और पुरुषों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि रविवार शाम से ही कॉलोनी की बिजली गुल है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी विद्युत कर्मचारी फॉल्ट तलाश नहीं कर पाए हैं। घरों में लगे इन्वर्टर भी बंद हो गए। लोगों ने रात अंधकार में घरों के बाहर टहल कर बिताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्युत अधिकारियों से कई बार कॉलोनी के पार्षद विवेक पाराशर और स्थानीय लोगों ने शिकायत की। इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो सका। लोगों ने लिंक रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम करीब 30 मिनट तक लगा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने और हंगामा बढ़जा देख कृष्णा नगर पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पार्षद की मदद से पुलिस ने लोगों को समझाया और जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद विवेक पाराशर ने बताया कि कॉलोनी की भूमिगत केबल में रविवार शाम को फॉल्ट हो गया। इससे कॉलोनी की बिजली गुल हो गई। इस संबंध में एसडीओ विद्युत से शिकायत की। इस पर उन्होंने कर्मचारी फॉल्ट की तलाश करने के लिए भेजे। फॉल्ट तलाश करने की मशीन खराब पाई गई। विद्युत अधिकारियों ने वृंदावन से मशीन मंगाई है और भूमिगत लाइन को तलाश किया जा रहा है। लंबे समय तक बिजली गुल होने पर लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज बघेल ने बताया कि कॉलानी में फॉल्ट हो गया था। इसे तलाश किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed