{"_id":"5e8f11c98ebc3e77413960e4","slug":"anganwadi-workers-mathura-news-agr4372341200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव को बंटेगा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला पुष्टाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव को बंटेगा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला पुष्टाहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं और अन्य कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों और शहरों से गांव लौटे लोगों की पहचान के कार्यों में लगाया गया है। साथ ही बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने एक नई पहल करते हुए मथुरा में लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने का निर्देश दिए हैं। मथुरा के कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी आंगनबाड़ी रवि किशोर त्रिवेदी को शासन से इस व्यवस्था के लिए निर्देश मिले हैं।
पोषाहार के वितरण के संबंध में केंद्रवार 10, 13 और 16 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए मथुरा में बाल विकास परियोजना अधिकारी-जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रवार एक रोस्टर जारी किया जाएगा। पुष्टाहार वितरण के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कोरोना वायरस को हराने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगी, साथ ही पोषाहार के वितरण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का भी पालन करेंगी।
स्वास्थ्य विभाग का मनाना है कि कोरोना वायरस का खतरा उनको ज्यादा रहता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थियों के घर तक पुष्षाहार पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।