Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anant Ambani reached the refuge of Girirajji

Mathura News: गिरिराजजी की शरण में पहुंचे अनंत अंबानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Anant Ambani reached the refuge of Girirajji
जतीपुरा मंदिर पर गिरिराज प्रभु को भोग समर्पित करते अंनत अंबानी। 
गिरिराजजी की शरण में पहुंचे अनंत अंबानी
विज्ञापन

गोवर्धन। शुक्रवार को उद्योगपति अनंत अंबानी ने गिरिराजजी के दरबार में हाजिरी लगाई। जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से सेवा-पूजा कर प्रभु को भोग समर्पित किए।
गंगाधाम आश्रम से मुखारविंद मंदिर पहुंचकर अनंत अंबानी ने गिरिराजजी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। इस दौरान नाथद्वारा के तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा उनके साथ रहे। अनंत अंबानी सबसे पहले गंगाधाम आश्रम पहुंचे। कुछ समय यहां रुकने के बाद वे पैदल जतीपुरा मुखारविंद मंदिर पहुंचे। मार्ग में श्रद्धालु उन्हें देखकर जय गिरिराज के जयकारे लगाने लगे। यहां मंदिर की परंपराओं के अनुरूप कुनबाड़े का आयोजन हुआ। अनंत अंबानी ने प्रभु के चरणों में भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

पूजन के दौरान उन्होंने गिरिराजजी की शिला के दर्शन कर मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। अनंत ने बल्लभकुल पुरोहित सुरेशचंद रामजीलाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पुरोहित ने उन्हें प्रसादी दुपट्टा भेंट किया। मंदिर के सेवायतों ने भी उन्हें प्रसाद भेंट किया। अनंत अंबानी का गिरिराजजी के प्रति विशेष श्रद्धा भाव रहा है। इससे पहले भी वे परिवार सहित गोवर्धन आकर दर्शन कर चुके हैं। उनके आगमन को लेकर गंगाधाम से लेकर मुखारविंद मंदिर तक पुलिस बल तैनात रहा। यहां से वे वापस गंगाधाम आश्रम लौट आए। अंबानी के आज वृंदावन जाकर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने की संभावना जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed