फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An uncle and nephew shot a young man trying to mediate between two parties; his condition is critical

Mathura News: दो पक्षों में समझौता करा रहे युवक में चाचा-भतीजे ने मारी गोली, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
An uncle and nephew shot a young man trying to mediate between two parties; his condition is critical
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। गोली लाइसेंसी हथियार से चलाई गई या फिर तमंचे से, यह पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है।गोली लगने से घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल उपचार जारी है। पीड़ित द्वारा 2 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए गांव अवाखेड़ा निवासी कुलदीप ने बताया कि सोमवार शाम गांव बाघई निवासी सुनील की बहन की शादी नौहझील- गौमत रोड स्थित गांव एदलगढ़ी के एक फार्म हाउस में थी। जहां गांव अवाखेड़ा निवासी हरभान व उनकी पत्नी प्रीति खाना खा रहे थे। इसी दौरान वहां गांव के ही सगे चाचा-भतीजे कुशलपाल व कृष्ण भी पहुंचे और कुशलपाल प्रीति की प्लेट से खाना खाने लगा। जिसका प्रीति ने विरोध किया तो कृष्ण ने प्रीति के मुंह पर खाने की प्लेट मार दी। साथ ही दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

घटना से शादी समारोह में भगदड़ मच गई और ग्रामीणों ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। कुलदीप ने बताया कि रात 9 बजे जब वह दुकान पर जा रहा था तभी कृष्ण व कुशलपाल समेत 5 अज्ञात लोग आए और गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। रात करीब 12 बजे दोनों पक्षों में समझौता कराने गांव चांदपुर कलां निवासी हरेंद्र गांव आए हुए थे। बातचीत जारी थी कि इसी दौरान रात लगभग डेढ़ बजे कुशलपाल, कृष्ण व 5 अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से समझौता करा रहे हरेंद्र में गोली मार दी। गोली हरेंद्र की गर्दन में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार हेतु कैलाश हाॅस्पीटल जेवर में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार सुबह सीओ आशीष शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि समझौता करा रहे हरेंद्र की गर्दन में गोली लगी है।पीड़ित कुलदीप की तहरीर पर दो नामजद चाचा- भतीजे कुशलपाल व कृष्ण और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर, हमलावरों की तलाश जारी है।

गोली लाइसेंसी हथियार से चली या तमंचे से, पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार आरोपी कुशलपाल पर लाइसेंसी हथियार है। समझौता करा रहे हरेंद्र में जो गोली मारी गई है वह लाइसेंसी हथियार से मारी गई है या फिर तमंचे से, जांच की जा रही है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि जांच में स्पष्ट होने के बाद अगर लाइसेंसी हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है तो लाइसेंस निरस्त कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed