फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   an oath for plantation in mathura

हम पौधे लगाएंगे उनकी देखभाल करेंगे, लेते हैं शपथ

Tue, 05 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 05 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
an oath for plantation in mathura
शपथ - फोटो : अमर उजाला
हम अपने आसपास जो भी उचित स्थान होगा, उसमें पौधे लगाएंगे और उनकी देखभाल भी मन से करेंगे। यह शपथ जिले के लगभग तीन लाख छात्र-छात्राओं ने सोमवार को 11 बजे एक साथ ली। इसके साथ ही पशु-पक्षियों की रक्षा और उनका संरक्षण करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन


सोमवार को एक साथ विद्यालयों में पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने की शपथ ली गई तो छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आ रहा था। विद्यार्थियों ने अपने घर में बुजुर्गों को भी पौधे लगाने और इससे होने वाले लाभ से अवगत कराने पर चर्चा की।
विज्ञापन


जिले में बेसिक के 1357 प्राथमिक और 589 पूर्व माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक के 26 राजकीय, 93 एडेड और करीब 350 वित्तविहीन विद्यालय, लगभग 25 डिग्री कालेज सहित तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन विद्यालयों में भी ली गई शपथ
- किसान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य चंद्रभान यादव के नेतृत्व में करीब पांच सौ छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोकेंद्र सारस्वत, भानुप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

- सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. अजयकृष्ण सारस्वत ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह यादव, डॉ. दिवाकर चौबे आदि उपस्थित थे। 

- प्राथमिक विद्यालय गढ़ी परसा में प्रधानाध्यापक राजीव पचौरी ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस दौरान ग्राम प्रधान गुड़िया देवी, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित थे।


- प्राथमिक विद्यालय मुड़सेनिया में छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापिका आवृत्ति अग्रवाल ने पर्यावरण और पशु पक्षियों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान मुरारीलाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed