फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An Inter College spokesperson filed an FIR against 12 people, including a DIET spokesperson.

Mathura News: इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने की डायट प्रवक्ता सहित 12 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
An Inter College spokesperson filed an FIR against 12 people, including a DIET spokesperson.
वृंदावन। केशीघाट क्षेत्र स्थित प्रेम महाविद्यालय इंटर काॅलेज में संस्कृत परीक्षा के दौरान शिक्षक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी के मामले में मथुरा के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के डायट प्रवक्ता सहित तीन नामजद के साथ सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अजय कुमार मौर्य ने डायट प्रवक्ता, शिव शंकर गौतम, डॉक्टर खुशबू भारती, सुनील कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र लवानियां एवं सात अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि 19 फरवरी को तीन बजे संस्कृत बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रांगण में शिव शंकर गौतम, खुशबू भारती, सुनील कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र लवानिया ठहाके लगाकर शोर कर रहे थे। इनके सामने कमरा नंबर में परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही थी। परीक्षार्थियों द्वार केंद्र व्यवस्थापक शिव आधार सिंह यादव से शोर कम कराने का आग्रह किया गया। इसे लेकर शिक्षक शिवशंकर गौतम ने पीड़ित के साथ अभद्रता कर हाथापाई कर दी। इसके बाद 23 फरवरी महिला शिक्षक खुशबू भारती एवं सात अन्य लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिससे घटना की पुष्टि की जा सकती है। सीओ सदरा पीतम पाल सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रवक्ता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed